Etawah Auraiya News: देवी जागरण में धार्मिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर के कोठी कैस्त मोहल्ले में सभासद मोहनी दुबे व अनुरुद्ध मोनू दुबे के संयोजन में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवी मां के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने राधा कृष्ण, दुर्गा झांकी, काली तांडव, सुदामा चरित्र, फूलों की होली और शंकर स्तुति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दुर्गा झांकी और काली तांडव के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। वहीं फूलों की होली की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान के स्वरूपों का मंचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज भदौरिया, शिवाजी मिश्रा, प्रदीप, रामवीर, हकीम सिंह, श्रीकांत, भारत पाल और जगत नारायण समेत अन्य सहयोगियों का योगदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.