इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के कामेत गांव स्थित पालिका के कचरा निस्तारण प्लांट में गुरुवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्लांट परिसर पहुंचे और इसे हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक प्लांट को यहां से हटाया नहीं जाएगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना था कि वे पहले भी अधिकारियों के सामने अपनी आपत्तियां रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मौके पर पहुँचे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्लांट परिसर में नियमित साफ-सफाई और दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि दुर्गंध और अन्य सम...