इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास विकास कॉलोनी भाग-1 की निवासी अनीता देवी पत्नी प्रेमचंद ने थाने में तहरीर देकर अपनी देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया वह अपने घर पर एक छोटी परचून की दुकान चलाती हैं। शनिवार सुबह उनकी देवरानी चाय बनाने के लिए दुकान पर दूध का पैकेट लेने आई। इस पर अनीता देवी ने बताया कि दुकान में दूध खत्म हो गया है और उनकी बेटी नए दूध के पैकेट खरीदने गई है। कुछ देर बाद जब बेटी दूध के पैकेट लेकर लौटी, तो पीड़िता ने पहले एक पड़ोसी ग्राहक को दूध दे दिया। यह देखकर उनकी देवरानी नाराज हो गई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसे मारने को चिपट गई बेटी बचाने आई तो उसे भी लात घुसें मार दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...