इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। चार दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांव सराय जलाल निवासी 37 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय रामऔतार इटावा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विरारी ओवरब्रिज के आगे पीछे से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। वहां चार दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार तड़के उनकी सांसें थम गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...