Etawah Auraiya News: दुर्गापुर में बिना अनुमति पेड़ों की कटान, ठेकेदार भागा, लकड़ी जब्त
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: महेवा। लखना वन क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मिडिल स्कूल के पीछे बाग में बिना अनुमति प्रतिबंधित पेड़ों की कटान का मामला सामने आया। वन टीम के पहुंचने पर ठेकेदार मशीन लेकर भाग निकला। मौके पर लकड़ी पड़ी मिली। मौके पर आम के दो सूखे पेड़ों के अलावा शीशम, हरे गूलर, यूकेलिप्टस और पापड़ी के पेड़ थे। आरोप है कि ठेकेदार 10 और 15 साल के नाबालिग बच्चों से काम करा रहा था। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिना अनुमति कटान हो रही थी। लकड़ी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, करीब 13 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। उन्होंने बताया कि सूखे पेड़ की कटान के लिए जियो टैग फोटो, खतौनी पर लेखपाल रिपोर्ट और 10 रुपये के शपथपत्र के साथ लखना कार्यालय में आवेदन करना होगा। एक पेड़ के लिए 1000 रुपये एनएससी और 110 रुपये फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.