Etawah Auraiya News: दुकान हटाने और प्लास्टर करने को लेकर मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दुकान हटाने और निजी मंदिर पर प्लास्टर करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मामला ग्राम कैस्त निवासी सचिन पुत्र भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर सफाई कर रहा था तभी गांव के अजय उर्फ गंठा, बहादुर उर्फ मोटे और सोम्वे वहां पहुंचे और दुकान हटाने को कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट आई। पीड़ित ने दुकान बंद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।वहीं, दूसरा मामला ग्राम महलई निवासी दयाराम कठेरिया ने आरोप लगाया कि तीन नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने मकान से लगे निजी मंदिर पर प्लास्टर करा रहे थे। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.