Etawah Auraiya News: दुकान से मिला नकली नोट लौटाने पहुंची महिला, एक घंटे तक चला हंगामा
इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के तिलक रोड स्थित एक दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला दुकानदार के पास नकली नोट लौटाने पहुंच गई। महिला और दुकानदार के बीच करीब एक घंटे तक हुई बहस के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, नजदीकी गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार को दुकान से सामान खरीदने आई थी। महिला का आरोप है कि सामान खरीदने के दौरान दुकानदार ने उसे 200 रुपये का नकली नोट वापस कर दिया। महिला के अनुसार, घर पहुंचने पर नोट देखने के बाद उसे नकली होने का पता चला। महिला शनिवार सुबह नोट लेकर दुकान पर पहुंची और दुकानदार से नोट वापस लेने तथा उसके बदले दूसरा नोट देने की बात कही। आरोप है कि दुकानदार ने नोट अपना होने से इनकार कर दिया। इसी बात को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.