Etawah Auraiya News: दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से मारपीट, मां-बेटे पर मुकदमा
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्याम नगर में दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम नगर निवासी सपना पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम उनकी बेटी रुचि दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव निवासी सोनू उर्फ रोशन पुत्र कौशल किशोर ने किशोरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की।किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सपना, देवरानी सानू पत्नी सोनवीर और देवर सोनवीर पुत्र संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया। आरोप है कि इसी दौरान सोनू की मां ने तसले से किशोरी पर हमला कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.