इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव जरहोली निवासी एक युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटनना से परिवार में कोहराम मच गया। जरहोली के रहने वाले 27 साल के शिवम भदौरिया पुत्र छोटे सिंह भदौरिया ने रविवार सुबह करीब 4:30 बजे यमुना तिराहा स्थित अपनी दुकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वेज बिरयानी का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। 6 बजे शिवम का छोटा भाई अनुज यमुना तिराहा स्थित उक्त दुकान पर पहुंचा तो बड़े भाई को फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बढ़पुरा थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...