Etawah Auraiya News: दुकान का ताला तोड़कर चोर, रेजगारी व नकदी ले गए
इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: उदी। उदी मोड़ चौराहे पर चोरों, उठाईगिरों की सक्रियता फिर बढ़ गई है। बुधवार रात्रि भिंड रोड स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान के साथ-साथ गोलक में रखी रेजगारी व नकदी भी ले गए। दुकान मालिक का कहना है कि वह बुधवार रात्रि 11 बजे दुकान बंद कर रोज की भांति घर चले गए थे। गुरुवार सवेरे 7 बजे जब दुकान खोलने आए तब ताला टूटा मिला। दुकान में सामान बिखरा पड़ा होने के साथ ही कई चीजें और गोलक से रेजगारी व नोट गायब मिले। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: टिन की पेटी का ताला काटकर 80 हजार का सामान चोरी दुकानदारों ने चौराहे पर गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है ।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.