इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में सहोदय इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ग की प्रतियोगिता में क्लास 6 से 8 के छात्र- छात्रों ने पेंटिंग कॉम्पटीशन में भाग लिया जिनका विषय बैटलफील्ड बायोडायवर्सिटी रहा।

प्रथम वर्ग के विजेता प्रथम वर्ग के बालक वर्ग में रेडवुड ग्लोबल अकादमी के छात्र दीप्त ने प्रथम पुरस्कार जीता। सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जसवन्तनगर के छात्र उत्कर्ष यादव, डीपीएस के प्रतीक कुमार ने भी द्वितीय पुरस्कार जीता। संत विवेकानंद के नैतिक यादव, सुदिती ग्लोबल के अक्षत प्रताप सिंह ने तृतीय पुरस्कार जीता। बालिका वर्ग में डीपीएस की आन्या सिंह ने प्रथम स्थान, संत विवेकानंद की सुनयना एसएस मेमोरियल की रिद्धि, सुदिती ग्लोबल की आध्या द्विवेदी ने द्...