इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दीपावली के त्योहार को दो दिन बचे है। लेकिन लोगों के घर लौटने की खुशी अब परेशानी में बदल गई है। मुंबई, पुणे, बड़ोदरा, अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों से दिल्ली तक तो लोगों को ट्रेन में जगह मिल जा रही है, लेकिन दिल्ली से इटावा आने के लिए शताब्दी, अमृत भारत और गोमती सहित ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गया है। वेटिंग भी इतनी लंबी है कि कन्फर्म होने की उम्मीद नहीं बची है। वहीं टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों वाले मनमाने दाम मांग रहे हैं। त्योहार घर पर अपनों के साथ मनाने का होता है। अगर घर पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाए, तो त्योहार की खुशी आधी रह जाती है दिल्ली के अलाबा मुंबई और अन्य बड़े शहरों में रहकर नौकरी, पढ़ाई और व्यापार करने वाले इटावा के हजारों लोग हर साल दीपावली पर घर आते हैं। यह भ...