इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सरकार के सेवा संकल्प अभियान में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को उनकी जरुरत के मुताबिक उपकरण दिए गए। इनमें ट्राई साइकिल व व्हील चेयर शामिल है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दिव्यांगों काे उपकरण दिए। उन्होने कहा कि सरकार संवेदनशील है और समाज के सभी वर्गो का ध्यान रख रही है। सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं भी चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया भी जा रहा है।इस कार्यक्रम में दिव्यांगों को 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 70 एमआर किट, 8 ब्रेल किट, 35 व्हील चेयर, 52 ट्राईसाइकिल, 25 कान की मशीन, 15 वैशाखी, 5 छड़ी का वितरण सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: छात्रवृत्ति स्वीकृत पत्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए जिला...