इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सपा नेता एवं प्रधान रहे स्व. रामऔतार सिंह यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। कृष्णा होटल के मालिक रामऔतार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। शांति यज्ञ में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने पहुंचकर दिवंगत रामऔतार सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। कार्यक्रम में सपा नेता राहुल गुप्ता, आनंद यादव टंटी, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। परिजनों और मौजूद लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति...