Etawah Auraiya News: दिल्ली विश्वविद्यालय में केंद्रीय पार्षद चुने गए अभिषेक का स्वागत
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव मलाजनी निवासी राशन डीलर बॉबी गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक गुप्ता के दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में केंद्रीय पार्षद निर्वाचित होने पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। नगर में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उर्फ बबलू शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर सहित अन्य लोगों ने अभिषेक का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान अनिल प्रताप सिंह, रामवीर यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, गोपाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कैंट नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषित, जितेंद्र अध्यक्ष और शिवांग बने मंत्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.