Etawah Auraiya News: दाल में हड्डी मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सीसीटीवी ने खोली चालक की पोल
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नेशनल हाइवे के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे ट्रक चालक ने नशे की हालत में दाल में हड्डी मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चालक की शिकायत पूरी तरह गलत पाई गई। सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ आयुषी सिंह, पीआरवी प्रभारी उदय भान गौतम, थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा। फुटेज में दाल में हड्डी मिलने की बात सही नहीं पाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर लिया है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाला ट्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.