Etawah Auraiya News: दांत एक्सरे मशीन मिली लेकिन सुविधा मिलने में लगेगा समय
इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। 50 शैय्या अस्पताल में दांत के मरीजों के लिए शासन ने दांत एक्सरे मशीन तों भेज दी है लेकिन डेंटल चेयर को नहीं भेजा गया है।ऐसे में दाँत एक्सरे मशीन उपयोगी साबित नहीं होगी। सोमवार को अस्पताल के डेंटल सर्जन कक्ष में डेंटल एक्स रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया। इसके लिए पुणे की इवोल्वो आईटी सॉल्यूशन कंपनी के दो कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और मशीन स्थापित करने का कार्य किया। हालांकि, अस्पताल में अभी डेंटल चेयर सहित कई आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मशीन लगने के बावजूद दांतों से संबंधित मरीजों का उपचार तत्काल शुरू नहीं हो सकेगा। अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. शाहना परवीन करीब एक माह के अवकाश पर बताई जा रही हैं। डेंटल कक्ष में मौजूद डेंटल हाइजीनिष्ट निखिल ने बताया कि डेंटल एक्स रे मशीन का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.