इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप Etawah Auraiya News: इकदिल। अतिरिक्त दहेज में कार और 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी शिवानी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह पांच मार्च 2025 को लखनऊ निवासी राहुल कुमार पांडेय से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन सोने की चेन, अंगूठियों और कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। अगस्त 2025 में पति उसे मायके छोड़ गया था। पीड़िता के अनुसार, 18 अक्टूबर को पति राहुल, ननद रेनू त्रिवेदी, ननदोई ऋषि त्रिवेदी और चाचा अवधेश कुमार पांडेय ने बातचीत के बहाने इकदिल क्षेत्र में पिलखर के आगे नहर...