Etawah Auraiya News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मां ने थाने में दी तहरीर
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किए जाने को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के धूता गांव निवासी नीलेश देवी पत्नी संत कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संध्या देवी की शादी चार वर्ष पूर्व आदर्श नगर नगला बनी साथ की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त रुपये की मांग को लेकर संध्या का उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता की मां का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करते थे और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते थे। उन्होंने कई बार अपनी पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.