Etawah Auraiya News: दहेज की मांग कर पत्नी और साले को पीटा
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए उनको व भाई को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव नगला महाजीत निवासी राधा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी जीतू से 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर मारपीट करत थे। आरोप लगाया कि 5 जुलाई को मारपीट की गई थी तो भाई सौरभ को बुलाया। उसी रात पति, जेठ आशू, सास शशि प्रभा आदि ने कुल्हड़ी, ईंट पत्थर से भाई बहन पर हमला करके घायल कर दिया। भाई की बाइक व फोन भी तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.