इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। खरीफ की फसल के लिए खाद की जरूरत है, किसान खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन इस बीहड़ी क्षेत्र के किसान खाद की किल्लत को लेकर परेशान हैं। स्थिति यह है कि इस क्षेत्र में 10 सहकारी समितियां हैं जिन पर खाद मिलनी चाहिए लेकिन इनमें से 5 समितियां बंद है, उन पर खाद नहीं है। क्षेत्र में सिर्फ पांच समितियों पर खाद मिल रही है। व्यवस्था यह की गई है कि जिन समितियों पर खाद नहीं है वे किसान दूसरी समितियों से खाद ले लें लेकिन दूसरी समितियों पर भी खाद नहीं मिल रही इसके चलते किसान परेशान है। उनके सामने समस्या यह है कि खाद की व्यवस्था कैसे करें। रबी और खरीफ की फसलों में खाद की जरूरत पड़ती है और किसान सहकारी समितियों से खाद लेकर उसकी पूर्ति करते है। इसे लेकर चकरनगर क्षेत्र में 10 सहकारी समितियां खोली गई...