Etawah Auraiya News: दस दिन से लापता महिला बस स्टैंड चौराहे पर मिली
इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ग्राम नगला खुशहाली से दस दिन पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने शनिवार सुबह बस स्टैंड चौराहे के पास से बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया। उपनिरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि महिला 20 अक्टूबर को घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 25 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह महिला के बस स्टैंड चौराहे के पास खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.