इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात को बिजली की आवाजाही के चलते लोग काफी परेशान रहे। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली जाती रही जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई। सुंदरपुर फीडर से संबंधित करीब एक दर्जन मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग के कारण बिजली चली जाती रही। बिजली गई और थोड़ी देर में बिजली फिर वापस आ गई। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इसी तरह मैनपुरी फाटक से संबंधित सिविल लाइन व चौगुर्जी क्षेत्र में भी रात को करीब 1 घंटे तक फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद रही। लाइन पार क्षेत्र में रामनगर, विजयनगर , गांधीनगर की बिजली सप्लाई फाल्ट हो जाने के कारण करीब 1 घंटे तक बंद रही । इसके कारण लोग काफी परेशान रहे।इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है जिसके कारण लोगों को बेचैनी होती है । ऐसे में बिजली न रहने ...