Etawah Auraiya News: दंपत्ति की फोटो एडिट करके की वायरल
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: सैफई। नगला वैश्य गांव में दंपत्ति की की फोटो एडिट करके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी गई। पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी कल्लू उर्फ धर्मेंद्र यादव ने 10 अक्टूबर को उनकी और उनकी पत्नी की फोटो एडिट कर अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से वायरल की। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि थाने में शिकायत करने जाने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.