Etawah Auraiya News: दंपति से मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौबेपुर निवासी अंशवीर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 21 अप्रैल को गांव के पुष्पेंद्र, मिलन और अर्पित उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी ममता देवी को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.