Etawah Auraiya News: त्योहार पर सफारी पार्क में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दिवाली के त्योहार पर इटावा सफारी पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। त्योहार के दिनों में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है । इस समय दिवाली की छुट्टी चल रही है और बाहर रहने वाले लोग भी त्यौहार मनाने के लिए अपने घर पर आए हैं। यह लोग परिवार के साथ सफारी देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके चलते सफारी में काफी भीड़ हो रही है। सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को जब सफारी खुली तो लगभग 1200 पर्यटकों ने सफारी पहुंचकर वन्यजीवों और सफारी के अन्य स्थानों का भ्रमण किया। इटावा सफारी पार्क में मंगलवार की सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और यह सिलसिला दिए शाम तक चलता रहा । पर्यटक आते रहे और सफारी के विहंगम दृश्य के साथ ही वन्यजीवों की दीदार करते रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.