इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। सावन को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार की रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने शहर की सड़कों पर पैदल गश्त किया।पुलिस ने पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान जो संदिग्ध वाहन निकले उनकी चेकिंग भी की गई और बाइक चालकों से हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए कहा गया। इस पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात गश्त का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Raebareli News: पुलिस ने किया पैदल रूट मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...