Etawah Auraiya News: तेज हवा के चलते बंद की गई बिजली, शहर अंधेरे में
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। सोमवारकी रात 12 बजे तेज हवा शुरू होते ही बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर कई क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरुतेग बहादुर, रामलीला मैदान, कालीवाहन, सुंदरपुर बिजली घर सहित आधे शहर के सभी बिजली घरों की आपूर्ति बंद कर दी गई ।इससे शहर में बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद लाइनपार के मोहल्लों में आपूर्ति सही ढंग से चलती रही। देर रात तक हवा बंद न होने से कई बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि तेज हवा के कारण आपूर्ति बंद करवा दी गई । देर रात तक बिजली आई तो फाल्ट या किसी भी क्षति नहीं हुई। सुबह 4 बजे फाल्ट से दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.