Etawah Auraiya News: तुरुकपुर में एक सप्ताह से पानी में आ रही डीजल-पेट्रोल की बदबू, दो दर्जन घर प्रभावित
इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव तुरुकपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से घरों के समरसेबल और हैंडपंप से निकलने वाले पानी में डीजल-पेट्रोल जैसी तेज बदबू आने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के करीब दो दर्जन घरों में यह समस्या होने की बात सामने आई है। पानी में अजीब तरह की दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों को इसके इस्तेमाल में परेशानी हो रही है। वहीं, पानी के प्रदूषित होने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता भी बनी हुई है। गांव निवासी गजेन्द्र सिंह, नीलेश, रघुवर दयाल, रन सिंह, सोहन प्रजापति, लल्लन, रामा देवी, सरिता, सुमन, आरती और सुशीला भदौरिया समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में लगे समरसेबल और हैंडपंप से निकलने वाले पानी में करीब एक सप्ताह से डीजल-पेट्रोल जैसी तेज महक आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पानी को बाल्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.