Etawah Auraiya News: तीन महीने से लापता किशोरी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- Etawah Auraiya News: सैफई। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने सैफई रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण व बयानों के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने 15 जुलाई को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पिता का आरोप था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी सैफई-जसवंतनगर मार्ग पर रेलवे लाइन के पास स्थित मकान में मौजूद थी। उसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाला राहुल उर्फ छोटू निवासी जलौपुरा थाना अजीतमल उसे भगा ले गया।मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.