Etawah Auraiya News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा भरथना
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा में निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जुनून देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे और दिल में देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान का भाव लिए लोग यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मिडिल स्कूल स्थित नर्मदेश्वर मंदिर से किया। यहां से यात्रा वीर अब्दुल हमीद चौराहे, कृष्णा नगर, पाली बंबा, मोतीगंज, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, मंडी रोड और पुराना भरथना होते हुए बालूगंज स्थित शहीद पार्क पहुंची। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तिरंगा यात्रा से देशभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.