Etawah Auraiya News: तालाब में मिला लापता व्यक्ति का शव, हादसे की आशंका
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव का युवक का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धरवार गांव का रहने वाले सुशील राठौर शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटता तो परिजनों को चिंता हुई। शनिवार दोपहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी कि बलरई मार्ग के किनारे स्थित तालाब में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन देवी, दो बेटे और दो बेटियां खुशी व अनामिका को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पैर फिसलने से गिरने की संभावना है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.