Etawah Auraiya News: तालाब के दलदल में फंसी नीलगाय को ग्रामीणों ने बचाया
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया में गुरुवार को इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। गांव के तालाब में फंसी नीलगाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। तालाब में नीलगाय के फंसे होने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से काफी देर तक प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित कीचड़ से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू में पुष्पेंद्र यादव, विनोद यादव, कौशलेंद्र यादव, भोला यादव, प्रशांत यादव, करू पंडित ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर बेजुबान जीव की जान बचाने के लिए ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.