Etawah Auraiya News: तालाब की भूमि पर बुलडोजर चलाकर हटवाया गया कब्जा
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम बलैयापुर में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने पहले मौके का निरीक्षण कर तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को चिन्हित किया। इसके बाद बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अभियान में नायब तहसीलदार नेहा सचान, एसआई ललित चतुर्वेदी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब, चारागाह और अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई का ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.