Etawah Auraiya News: तालाब और नालियां ओवरफ्लो घरों और गलियों में भरा पानी
इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: महेवा। सोमवार की रात में हुई तेज बारिश के चलते नालियों व गलियों में उफान आ गया जिससे पानी घरों में घुस गया। लोगों को रात तीन बजे के बाद ही पानी निकालने के लिए जुटना पड़ा। वही क्षेत्र के ग्राम आनेपुर में तालाब ओवर फ्लो होने के चलते मुख्य गली में पानी एक से दो फीट तक भर गया। लोगों को मंगलवार की सुबह पानी में घुसकर निकलना पड़ा। दिनेश त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, नीरज आदि ने बताया कि गांव की शुरुआत से लेकर जितेंद्र दुबे के मकान तक जलभराव की स्थिति विकट है, उन्होंने अधिकारियों से स्थाई जलनिकास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.