इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के लोग बिजली की अव्यवस्था को लेकर परेशान है ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी और मच्छरों से परेशान रहते हैं। इसके चलते बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है और रात में कोई वारदात होने का खतरा भी बना रहता है । यह आए दिन की समस्या है कि रात में बिजली गुल हो जाती है और लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ती है। शनिवार की रात ताखा और ऊसराहार फीडर से जुड़े 150 गांव के लोग बिजली की अव्यवस्था के चलते लगभग पूरी रात ही अंधेरे में रहे। इन फीडरों से जिन गांव की सप्लाई है वहां पूरी रात में केवल 4 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकी, वह भी टुकड़ों में मिली । यह भी पढ़ें- Sasaram News: जर्जर बिजली पोल गिरने से भंवरह गांव में आपूर्ति ठप, बढ़ी परेशानी इसके चलते ज्यादातर समय बिना बिजली के ही गुजारा करना पड़ा। इ...