Etawah Auraiya News: ताखा क्षेत्र में दस घंटे ही मिल रही बिजली
इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा क्षेत्र में पिछले दिनों से बिजली की समस्या चल रही है। अब बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में इस क्षेत्र में महज 10 घंटे ही बिजली सप्लाई हुई है। रात में बारिश होने के कारण बिजली चली गई। सुबह किसी तरह बिजली व्यवस्था बहाल हुई और सप्लाई चालू हुई लेकिन थोड़ी देर में फिर बिजली चली गई। दोपहर में भी बिजली नदारत रही इसके चलते लोग परेशान रहे। पिछले काफी दिनों से बिजली व्यवस्था को लेकर लोग परेशान है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट आदि के कारण बिजली सप्लाई बंद होती है तो मरम्मत करके तुरंत चालू कर दिया जाता है लेकिन गांव वालों का कहना है कि बिजली ज्यादातर समय गोल रहती है और नियमों के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.