इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। तहसील दिवस के मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। सदर तहसील,भरथना,सैंफई और जसवंतनगर में लगे शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉक्टरों ने शिविर में आए मरीजों को संचारी रोग से बचाव के उपाय, खानपान में सावधानी बरतने और रोग के लक्षणों के आधार पर मरीजों को दवा वितरित की तथा योग अभ्यास के सुझाव दिए गए । भरथना में आयोजित शिविर का निरीक्षण डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. देवा रानी ने बताया कि आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए ये आयोजन शासन के निर्देशानुसार किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...