Etawah Auraiya News: तहसीलदार ने जनसेवा व ग्राहक सेवा केंद्रों का किया निरीक्षण
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: भरथना। तहसीलदार दिलीप कुमार ने मंगलवार को तहसील परिसर के आसपास संचालित विभिन्न जनसेवा केंद्रों एवं ग्राहक सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के साथ-साथ संचालकों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने यह भी जांच की कि जिस स्थान पर जनसेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है, उसके अनुरूप संबंधित केंद्र का लाइसेंस और पंजीकरण में दर्ज पता है या नहीं। उन्होंने केंद्र संचालकों से लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जानकारी लेते हुए मौके पर उनका सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों से भी केंद्रों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.