इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। समाज की सेवा के लिए समर्पित लायंस क्लब इटावा के हुए अधिष्ठापन समारोह में प्रतिष्ठित व्यवसाई तरनपाल सिंह कालरा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।नई कार्यकारिणी को सेवा का संकल्प दिलाया गया, जिसमें अनुराग मिश्रा सचिव एवं मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। समारोह में इसके ''लायंस क्लब राइजिंग लीजेंड्स'' की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। पहले ही दिन सेवा की शुरुआत करते हुए ग्यारह स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गईं।

समारोह का विवरण होटल क्लार्क इन में आयोजित हुए लायंस क्लब इटावा (मंडल 321 सी 2 ) के इस दो दिवसीय अधिष्ठापन, दीक्षा एवं चार्टर प्रस्तुतीकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह चौहान (पीएमजेएफ) एवं उ.प्र.राज्य महिला आयोग की अ...