Etawah Auraiya News: तय कीमत से ज्यादा पर खाद बेची तो होगी कार्रवाई एसडीएम
इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। खाद की किल्लत और कालाबाजारी की आशंकाओं के बीच एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा की सख्ती से किसानों को राहत मिलने लगी है। प्रशासन की निगरानी में दो दिन के अंदर किसानों को ढाई हजार बोरी डीएपी वितरित की जा चुकी है। बुधवार को एसडीएम ने ऊसराहार और उदेतपुरा स्थित निजी केंद्रों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था परखी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों से निर्धारित कीमत से अधिक रुपये वसूलने वाले दुकानदार और केंद्र प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बुधवार को एसडीएम ने अदिति एग्रीकल्चर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान पर मौजूद किसानों से खाद की बिक्री और निर्धारित कीमत के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Khagaria News: निर्धारित कीमत से अधिक पर खाद-बीज बेचने वालों पर होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.