Etawah Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से युवक की गई जान
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। लुधपुरा में मनीष कुमार राठौर का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों के अनुसार मनीष कुमार लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले दो-चार दिनों से उन्हें तेज बुखार था और उनकी प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गई थीं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष पेशे से चार पहिया वाहन चालक थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी, नौ वर्षीय बेटी शिवानी और छह वर्षीय बेटा आयुष हैं। असमय निधन से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.