इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। उमस भरी गर्मी के इस दौर में बिजली भी खूब परीक्षा ले रही है । दोपहर और रात को अक्सर बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है। शनिवार की रात को सुंदरपुर फीडर से करीब 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे। 11 केवी विद्युत उपकेंद्र सुंदरपुर पर इनकमिंग 2 वीसीबी का कांटेक्ट डैमेज हो गया, जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते करीब दो दर्जन मोहल्लों में अंधेरा छा गया और गर्मी में लोग परेशान होते रहे। रात करीब 8.30 बजे इस तकनीकी खराबी के कारण बिजली चली गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि थोड़ी देर में बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाद में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया गया तो पता चला कि तकनीकी खराबी है और मरम्मत का काम किया जा रहा है। रात 8.30 ब...