Etawah Auraiya News: ढाई घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, परेशान रहे मरीज व तीमारदार
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रविवार को जिला अस्पताल में ढाई घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही जिससे अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान रहे। कई तीमारदार हाथ के पंखों, कागज और सीटी स्कैन की रिपोर्ट से मरीजों को हवा करते नजर आए। मरीज परेशान होते रहे लेकिन अस्पताल में लगा जनरेटर नहीं चलाया गया जिससे मरीजों के तीमारदारों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली।
बिजली आपूर्ति की व्यवस्था संयुक्त जिला अस्पताल के लिए अलग से स्वतंत्र फीडर की व्यवस्था है। सामान्य स्थिति में अस्पताल की बिजली आपूर्ति इंजीनियरिंग कालेज उप केंद्र से होती है। इस फीडर पर किसी तरह की समस्या आने अथवा फाल्ट होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आपूर्ति को मैनपुरी फाटक उपकेंद्र से जोड़ा जाता है। रविवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.