इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इस दुर्घटना में डीएफओ की गाड़ी चला रहे ड्राइवर देवांश पुत्र शिववेर सिंह की भी मृत्यु हो गई थी। वे कानपुर जिले के रघुनाथपुर पतारा के रहने वाले थे। उनकी सूचना परिजनों को दे दी गई थी। इस पर परिजन सैफई पहुंच गए थे। देवांश के छोटे भाई आशीष कुमार बुधवार को सुबह उनका शव लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। देवांश दो भाईयों में सबसे बड़े थे। उनका छोटा भाई करीब 6 वर्ष का है। देवांश की 2 साल पहले शादी हुई थी और एक छोटी सी बेटी भी है। वह निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे उनकी मौत से परिजनों में कोहराम है। यह भी पढ़ें- नम आंखों से परिजन डीएफओ का शव लेकर गांव को रवाना यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार, नींद की झपकी ले रही हादसों में जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...