Etawah Auraiya News: ड्यूटी के समय रात में नशे की हालत में मिला नर्सिंग स्टाफ
इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा,संवाददाता । जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक नर्सिंग स्टाफ नशे की हालत में मिला। उसकी ड्यूटी नर्सिंग स्टेशन पर थी लेकिन वह चेंजिंग रूम में नशे में धुत पड़ा था। सीएमएस के निर्देश पर स्टाफ नर्स का मेडिकल भी कराया गया। स्टाफ नर्स पंकज की तैनाती एनएचएम के तहत संविदा पर जिला पुरुष अस्पताल में है। गुरुवार की रात नर्सिंग स्टाफ पंकज की ड्यूटी इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन पर लगी थी लेकिन वह निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी देर तक अन्य स्टाफ को उसकी तलाश करनी पड़ी। खोजबीन के दौरान वह कक्ष संख्या-7 चेंजिंग रूम में अचेत व नशे की हालत में मिला। इसकी सूचना तत्काल अस्पताल के सीएमएस को इमरजेंसी के ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा दी गई थी। सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.