इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के बॉटनी सेक्शन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद फैजान को लगातार तीसरे वर्ष 2024, 2025, 2026 में विश्व के श्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर द्वारा तैयार की जाती है। डॉ. फैजान का शोध प्लांट फिजियोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी, सॉइल हेल्थ और टिकाऊ कृषि पर केंद्रित है। उन्होंने 2018 में एएमयू से पीएचडी और 2022 में नानजिंग वानिकी विश्वविद्यालय चीन से पोस्ट डॉक्टोरल किया। उनके 188 से अधिक शोध प्रकाशन हैं और 6000 से अधिक साइटेशन हैं। वे मूल रूप से पचराहा निवासी हैं, शकील अहमद और आयशा खातून के बड़े पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा के वीसी प्रो. नरपिंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप...