Etawah Auraiya News: डॉक्टर ने सीएमएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। बकेवर के 50 शैया अस्पताल में तैनात हड्डीरोग विशेषज्ञ के फेसबुक पर भविष्य में आत्महत्या करने की पोस्ट डालने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने पोस्ट डालने की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छानबीन शुरू की। डाक्टर का पांच महीने का वेतन रुका हुआ है। अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक स्वर्णकार ने शुक्रवार की दोपहर में अपने फेसबुक साइट पर एक पोस्ट डाली। इसमें उन्होंने लिखा कि भविष्य में वह आत्महत्या करते हैं तो अस्पताल के सीएमएस, एक ईएमओ व बाबू को जिम्मेदार माना जाए। पोस्ट अस्पताल के स्टाफ ने देखी तो हड़कंप मच गया। सभी डाक्टर के कमरे की ओर गए, लेकिन वह अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। इससे सभी ने राहत की सांस ली। इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में बकेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.