इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सरकार की मनशा है कि लोगों को उनके घर के पास ही अच्छा इलाज मिल सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले आयोजित किए जाते हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से यह मेले सफल नहीं हो रहे हैं। किसी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं तो कहीं पर डॉक्टर अपनी मर्जी के अनुसार देरी से आते हैं इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है।

आरोग्य मेलों की स्थिति ताखा क्षेत्र में आरोग्य मेलों की स्थिति काफी दयनीय है। इस समय वायरल फीवर के अलावा डेंगू और टाइफाइड के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी डॉक्टर समय से आरोग्य मेले में नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिर्फ 4 घंटे के लिए मेले आयोजित होते हैं लेकिन उसके बाद भी कई स्वास्थ्य केंद्र देर...