Etawah Auraiya News: डेंगू के सात और टाइफाइड के चार मरीज निकले पॉजिटिव
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मौसम में बदलाव से खांसी-जुकाम, बुखार और सांस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1090 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक भीड़ खांसी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों की रही। वहीं, अस्पताल में बुखार से पीड़ित 60 से अधिक मरीज भर्ती थे, जिनमें 30 बच्चे शामिल हैं। जिला अस्पताल की पैथोलाजी में को डेंगू की 38 जांच की गईं। जिनमें सात मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सभी सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा टाइफाइड की 96 जांच में चार मरीज पॉजटिव मिले। वहीं, मलेरिया की 80 जांच की गईं, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।मौसम में भले ही परिवर्तन हो रहा है लेकिन डेंगू के मरीज अभी भी कम नहीं हो रहे है ।चेस्ट फिजिशियन डा. विकास राजपूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.